1 जुलाई से उर्दू की क्लास

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 20 जून : भाषा विभाग की तरफ़ से उर्दू सीखने के इच्छुक लोगों के लिए 1 जुलाई 2022 से उर्दू की क्लास शुरू हो रही है। यह जानकारी देते हुए आज यहां भाषा विभाग के अधिकारी ने बताया कि उर्दू की क्लास नि:शुल्क होंगी और यह छह महीने का कोर्स होगा। उन्होंने बताया कि क्लास का समय शाम को चार बजे से पांच बजे तक रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि जालंधर ज़िले से संबंधित इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र भाषा विभाग के कार्यालय जिला प्रशासकीय परिसर, कमरा नंबर 216 से प्राप्त कर सकते हैं और 30 जून, 2022 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …