राखी के पर्व पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे सेवा केंद्र-उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 10 अगस्त: उपायुक्त हरदीप सिंह सूदन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 11 अगस्त 2022 को राखी पर्व के दिन भी सर्विस सेंटर खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन सेवा केंद्र सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। उक्त समयानुसार जिले के निवासी इस दिन सेवा केन्द्रों की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दिन बिना किसी ड्यूटी रोस्टर के आम नागरिकों को सेवा केंद्रों की सेवाएं प्रदान करेंगे।

Check Also

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …