गौतम अरोड़ा ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नं 10 (पुरानी 8) के बूथ इंचार्जों से की बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 1 अप्रैल ; भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पठानकोट भाजयुमों के प्रभारी गौतम अरोड़ा ने आगमी नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुनगरी अमृतसर की नई वार्ड नं. 10 (पुरानी वार्ड नं-8) के कर्मपुरा इलाके के भाजपा के बूथ इंचार्जों व् उनकी टीम के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें महानगर में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। गौतम अरोड़ा का कर्मपुरा में पहुँचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बैठक में गौतम अरोड़ा ने बूथ टीमों तक के संगठनातमक ढांचे की सरंचना का बारीकी से विश्लेषण किया तथा रही कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
गौतम अरोड़ा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा कार्यकर्त्ता चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। गौतम अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता इन नगर निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका निभायेंगें। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को अपने-अपने इलाके में घर घर पहुँचाने के निर्देश दे

उन्हें चुनाव संबंधी कैसे कार्य किया जाए इसके लिए भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस बार गुरुनगरी में भाजपा का मेयर बनना तय है, क्यूंकि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से तंग आ चुकी है। जनता भगवंत मान सरकार को वोट देकर पछता रही है और अब इस भ्रष्ट व् निकम्मी सरकार से निजात पाना चाहती है। जनता बी भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। जनता जान चुकी है कि पंजाब भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित हो सकता है क्यूंकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। पंजाब में भी भाजपा जनता के साथ जो वादा करेगी उसे अवश्य पूरा करेगी। गौतम अरोड़ा ने इस बार के चुनावों में गुरुनगरी की जनता को भाजपा का खुल कर समर्थन करने का आह्वान करते हुए कहा कि गुरुनगरी का विकास अब जनता के हाथ में है जिसे जनता को अपनी वोट की ताकत से पूरा करना है।

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …