निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन चंडीगढ़ में 24 सितंबर को

कल्याण केसरी न्यूज़,चण्डीगढ़ 20 सितंबर 2023; (नरेंद्र चावला) निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का चण्डीगढ़ की धरा पर 24 सितंबर को आगमन होने जा रहा है। तथा उस दिन एक विशाल निरंकारी संत समागम मेला ग्राउंड़, सैक्टर 34-ए में आयोजित होने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज आदरणीय ओ पी निरंकारी जी ने बताया कि मेला ग्राउंड़ में संत निरंकारी मिशन के सेवादल के सदस्य एंव साध संगत के सदस्य श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी सेवाओं में लगे हुए है।

उन्होंने आगे बताया कि संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिकता का मिशन है और निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यह संदेश है कि मानव जीवन का असली उद्देश्य निरंकार प्रभु की जानकारी प्राप्त कर जाति पाति तथा ऊंच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है। जब इंसान को ब्रह्मज्ञान के द्वारा अपने मूल रूप परमात्मा की पहचान हो जाती है तब उसको हर ज़र्रे तथा हर प्राणी में प्रभु निरंकार का अहसास होने लगता है तो उसमें स्वयंमेव ही सदगुणों का विकास हो जाता है। फिर दुनियावी जिम्मेदारियों को भी हम सहज में निभा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि निरंकारी मिशन अध्यात्मिकता के साथ साथ समाज के कार्य जिनमें रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, कुदरती आपदाओं के समय राहत शिविर, पौधारोपण आदि समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है।इस संत समागम में चंडीगढ़ ,मोहाली, पंचकुला और पंजाब के अतिरिक्त हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचेंगे।

Check Also

सरकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक आसानी से पहुंचाया जाए- डिप्टी ईएसए

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 4 जुलाई 2024–नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित संपूर्णता अभियान का …