कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 11 जून 2024–जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे अमृतसर ने बताया कि 12 जून दिन बुधवार को कैंप लगाया जा रहा है। जॉब कैंप में एसबीआई क्रेडिट कार्ड, एक्सप्रेस बीज़, अदतिया बिड़ला सनलाइफ, शेयर इंडिया जैसी कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। इन सभी कंपनियों से ब्रांच एग्जीक्यूटिव, डिलीवरी बॉय, एडवाइजर और मैनेजर, सेंटर मैनेजर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इन कंपनियों द्वारा 12000/- से 20000/- प्रति माह वेतन दिया जाएगा। रोजगार शिविर का सत्र 9:30 बजे से प्रारंभ होगा। रोजगार सृजन कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि स्वरोजगार संबंधी जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस पर इस कार्यालय में आ सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के टेलीग्राम पेज से जुड़ें या कार्यालय के मोबाइल नंबर 9915789068 पर संपर्क करें।
Check Also
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र