अग्निवीर भर्ती रैली 16 जुलाई 2024 से

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 16 जुलाई 2024–सेना भर्ती कार्यालय और गुरदासपुर जिला प्रशासन के सौजन्य से पंजाब की प्रथम सेना भर्ती रैली 16 जुलाई 2024 से गुरदासपुर के सरकारी स्टेडियम में अयोजित की जा रही है।
इस रैली में अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के उम्मीदवार जो कि भर्ती प्रकिया के पहले चरण में सफल हुए हैं, उनको फिजिकल फिटनेस, मेडिकल फिटनेस के साथ-साथ डॉक्यूमेंटेशन में भी स्क्रीन किया जाएगा।

ये प्रदेश में पहला ऐसा अवसर है, जहां की सेना की भर्ती रैली पूरी तरह से जिला प्रशासन की ओर से अयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सचेत किया जाता है कि दलालों से सतर्क रहें और अपनी मेहनत पर विश्वास रखें।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …