राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने दरबार साहिब में माथा टेका

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 26 फरवरी ; हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त राज्य सूचना आयुक्त पंजाब हरप्रीत संधू ने आज अपनी पत्नी अमन संधू के साथ श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर में माथा टेका तथा प्रार्थना की तथा श्री गुरु रामदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पदभार संभालने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचे श्री संधू ने कहा कि वह आज जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री गुरु रामदास जी का धन्यवाद करने आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे न्यायोचित ढंग से निर्वहन करेंगे तथा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सूचना के अधिकार से वंचित न रहे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …