निर्माण के तीन महीने बाद ही टूटी संगतपुरा रोड, सांसद गुरजीत औजला ने की विजिलेंस इंक्वायरी की मांग

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 10 मार्च: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर से संगतपुरा होते हुए फतेहगढ़ चूड़ियां तक जाने वाली सड़क निर्माण की विजिलेंस जांच की मांग की है।  यह सड़क महज तीन महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी और अब इसका पर पैच वर्क किया जा रहा है। संसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल लोगों के पैसों को बर्बाद कर रही है।यह सड़क कामरेड शोहन सिंह जोश मार्ग के नाम से भी जानी जाती है। पंजाब सरकार ने 15 साल बाद इस सड़क का निर्माण करवाया था। सड़क को 18 से 33 फीट तक चौड़ा किया गया था। नई सड़क बनने से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब यह जगह-जगह से टूट रही है।सांसद औजला ने कहा कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड अमृतसर और भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित डेरा बाबा नानक शहर के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह 24 किलोमीटर लंबा मार्ग अमृतसर और गुरदासपुर जिलों को जोड़ता है, जिससे इसकी तेजी से हो रही गिरावट उन हजारों यात्रियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है जो रोजाना इस पर निर्भर रहते हैं।

सांसद औजला ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। बजरी-पत्थर के मिश्रण की परत भी मानकों के अनुरूप नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ों को नहीं हटाया गया।
पहले इस सड़क की हालत खस्ता थी। इस वजह से कई दुर्घटनाएं होती थीं। कई लोगों की जान भी गई। अब सड़क पर पैच वर्क किया जा रहा है। सांसद का कहना है कि यह जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए। विजिलेंस जांच की जानी चाहिए और सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यूं ही जनता के पैसे को बर्बाद नहीं कर सकती इसीलिए इस मामले को गंभीरता से लें और जनता को जवाब दें।

Check Also

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का शुभारंभ

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 10 मार्च 2025–सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. किरणदीप कौर ने सिविल सर्जन कार्यालय, …