कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 1 अप्रैल 2025-पंजाब सरकार की घर-घर रोजगार एवं कारोबार योजना के तहत युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ये शब्द रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री मुकेश सारंगल ने व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि बुधवार दिनांक 02/04/2025 को आधार सेंटर, एचडीएफसी फाइनेंस एवं इनोवसोर्स कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 13,000 रुपये से 15,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीबीईई, अमृतसर के डिप्टी सीईओ श्री तीरथपाल सिंह ने बताया कि यह कार्यालय प्रत्येक बुधवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन करता है। इस शिविर में 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। इस संबंध में इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा लेकर सुबह 10 बजे जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो, ग्राउंड फ्लोर, जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर में पहुंच सकते हैं। शिविर के बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के टेलीग्राम ग्रुप https://tinyurl.com/dbeeasr या कार्यालय के मोबाइल नंबर 9915789068 पर संपर्क कर सकते हैं।
Check Also
खेलें वतन पंजाब दियां-2026 के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलों का तीसरा दिन, अंडर-21 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 सितंबर 2026: पंजाब सरकार एवं खेल विभाग, पंजाब द्वारा खेलें …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र