Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अनगढ़ क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान कहा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जा रहा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 3 मई 2025:केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अनगढ़  क्षेत्र से सफाई अभियान शुरू किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ रहा है। इस मिशन के तहत शहर में लगातार सफाई अभियान करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दोनों में सफाई व्यवस्था बढ़िया हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार सफाई अभियान चलाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है।विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों के बीच जाकर सफाई अभियान करवाते समय लोगों को आ रही अन्य मुश्किलें भी सामने आती है। उन्होंने कहा कि इनके हल   के लिए भी मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम अपने स्तर पर ही सफाई व्यवस्था करवा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक

की साझा जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर अमृतसर को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील शहरी विकास यात्रा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने कहा कि आज तक कोई भी विधायक अनगढ़  क्षेत्र की सड़कों पर नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विधायक डॉ अजय गुप्ता हमारे साथ सड़कों पर उतरकर हमें गले से लगा रहे है। क्षेत्र वासियों ने कहा कि पहले विधायक डॉ अजय गुप्ता ने क्षेत्र में आ रही पीने के पानी की समस्या को दूर किया है। क्षेत्र वासियों ने विधायक गुप्ता का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह,मंजीत सिंह , गुरदास, साहिब सिंह, विक्की कुमार, सुदेश कुमार, भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स, नगर निगम अधिकारी और सफाई सेवक मौजूद थे।

Check Also

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के प्रयासों को मिला फल: रोपड़ में स्थापित होंगे 800-800 मेगावाट के दो और बिजली उत्पादन यूनिट पंजाब में 800 मेगावाट यूनिट का एक नया प्लांट स्थापित करने को मंजूरी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 6 जून 2025:धान के सीजन के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा की गई …