कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 11 जुलाई 2025:पंजाब सरकार के नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति मोर्चा अमृतसर (सेहरी) की एक महत्वपूर्ण बैठक नशा मुक्ति मोर्चा अमृतसर सेहरी के जिला प्रभारी दीक्षित धवन ने पुलिस सब-डिवीजन पश्चिम और सब-डिवीजन उत्तर के उच्चाधिकारियों के साथ की। इस बैठक में वार्ड और गाँव स्तर पर रक्षा समितियाँ बनाने पर चर्चा की गई और बहुत जल्द ही ज़मीनी स्तर पर ऐसी रक्षा समितियाँ बनाई जाएँगी। इन रक्षा समितियों में आम लोगों की भागीदारी यथासंभव सुनिश्चित की जाएगी, ताकि गुरु रामदास जी की इस नगरी में नशे के कोढ़ को जड़ से मिटाया जा सके।इस मीटिंग में हरपाल सिंह एडीसीपी-2, शिव दर्शन एसीपी वेस्ट, ऋषभ भोला एसीपी नॉर्थ के साथ-साथ SHO सदर-हरसंदीप सिंह, SHO सिविल लाइन सरमेल सिंह, SHO मजीठा रोड-रंजीत सिंह, SHO रणजीत एवेन्यू-रॉबिन हंस, SHO कैंटोनमेंट-मोहित कुमार, SHO छेहर्टा-विनोद कुमार और चौकी प्रभारी-रानी का बाग, विजय नगर कोर्ट कॉम्प्लेक्स, फैजपुरा, ग्रीन एवेन्यू, महल और नशा मुक्ति मोर्चा टीम हनी नाहर, सुनील कुमार, राहिल सेठ कुलवंत वडाली, अजय कुमार, रंजीत सिंह, सूरज मेहरा शामिल हुए।
Check Also
निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
