कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 जनवरी 2026: माननीय न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट), अमृतसर की अदालत द्वारा मुकदमा नंबर 106/2022, थाना वेरका, अमृतसर, अंतर्गत धारा 377 आईपीसी एवं धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत दोषी राजा पुत्र जसपाल सिंह, निवासी प्रीत नगर, वेरका, अमृतसर को पाँच वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्ष की सज़ा तथा 40,000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अदालत ने कहा कि दोषी, जो कि शिकायतकर्ता का पड़ोसी था, बच्चे के माता-पिता की अनुपस्थिति में उनके घर आया और नाबालिग के साथ यौन शोषण किया।
इस सज़ा के माध्यम से अदालत ने यह संदेश दिया है कि भविष्य में इस प्रकार के अपराध न हों और असामाजिक तत्वों पर कानून का भय बना रहे।
Check Also
निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
