विधायक जसविंदर सिंह रमदास ने ब्लॉक समिति अटारी की नई चुनी गई चेयरपर्सन सुखविंदर कौर और वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह सागणा को बधाई दी

विधानसभा हलका अटारी के गांवों के सर्वांगीण विकास में ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: विधायक रमदास

कल्याण केसरी न्यूज़, अटारी/अमृतसर, 17 मार्च 2026: विधानसभा हलका अटारी के विधायक श्री जसविंदर सिंह रमदास द्वारा आज ब्लॉक समिति अटारी के बहुमत से चुनी गई चेयरपर्सन बीबी सुखविंदर कौर, पत्नी कंवलजीत सिंह मोनू खासा, तथा वाइस चेयरमैन श्री बलविंदर सिंह सागणा को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि दोनों ही पदाधिकारी बहुत ईमानदार हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये ब्लॉक समिति अटारी के अंतर्गत आने वाले गांवों में सर्वांगीण विकास करेंगे।
विधायक श्री जसविंदर सिंह अटारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और पार्टी ने हमेशा आम घरों के लोगों को बड़े पद दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और ये चुने हुए प्रतिनिधि गांवों के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका अटारी के गांवों के सर्वांगीण विकास में ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक समिति अटारी के सभी सदस्यों को भी बधाई दी।
इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरपर्सन मैडम सीमा सोढ़ी, गुरमंदर सिंह, पूर्व चेयरमैन हरदेव सिंह लाली, ब्लॉक प्रधान बलकार सिंह राजाताल, रणदीप सिंह, सरपंच निरवैल सिंह, कुलवंत सिंह कोका कोला, दिलबाग सिंह चीचा, नरेंद्र शर्मा, सर्वण सिंह खासा, बलदेव सिंह लोहारीमल, हरमेश सिंह, कुलविंदर सिंह सागणा, प्रताप सिंह चब्बा, तरलोक सिंह, कुलदीप सिंह मोधे आदि उपस्थित थे।

Check Also

निलंबन खत्म होते ही सांसद औजला सहित सांसदों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 17 मार्च 2026: लोकसभा से निलंबन समाप्त होने के बाद आज …