सुख औजला की अगुवाई में कांग्रेस को मिला रहा लगातार समर्थन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 सितंबर 2026: अजनाला हलके में कांग्रेस को सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह औजला की अगुवाई में लगातार मजबूती मिल रही है। आज भी गांव पूंगा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सांसद गुरजीत सिंह औजला के भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह औजला की अगुवाई में इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में जसपाल सिंह की अगुवाई में निशान सिंह, बलजिंदर सिंह, तजवीर सिंह, कश्मीर सिंह, सरपंच दलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजय सिंह, जोगिंदर कौर, वीर कौर, कुलजिंदर कौर, राजिंदर कौर और राजविंदर कौर समेत अन्य लोग शामिल रहे।
सुखजिंदर सिंह औजला ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और कांग्रेस को गांवों में और मजबूत किया जाएगा।

अजनाला में लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे लोग
सुखजिंदर सिंह औजला की अगुवाई में अजनाला हलके में लगातार लोगों के कांग्रेस से जुड़ने का सिलसिला चल रहा है। गांव पूंगा में हुई यह नई राजनीतिक शमूलियत कांग्रेस के स्थानीय संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले भी हलके के अलग-अलग गांवों में नेताओं और परिवारों के कांग्रेस में शामिल होने के कार्यक्रम हो चुके हैं।
सुख औजला ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिल रही है वहीं लोगों का प्यार देखकर एहसास हो रहा है कि पंजाब के लोग अब इस सरकार से तंग आ चुके हैं ओर विकास की राह पर दौड़ना चाहते हैं।

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कॉसो ऑपरेशन, 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तैनात

बुरे तत्वों, नशा तस्करों और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ की गई सख्त …