इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने से लोगों को मिलेगी सहूलत : डॉ अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 17 मार्च 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज हॉल गेट से लेकर लाहौरी गेट तक अंदरून सर्कुलर रोड के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के दोनों ओर सीवरेज चैंबर ठीक करवाए जाएंगे। जिससे बरसात होने पर इस सड़क पर पानी खड़ा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइले लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने से लोगो को सहूलत मिलेगी।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलत के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के हॉलगेट, लौहगढ़ के बाहर , गेट खजाना के बाहर और टुंडातालाब इलाके में बढ़िया टॉयलेट सेट का निर्माण करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन बढ़िया टॉयलेट सेटो को लोगों के लिए शुरू करवा दिया जाएगा।
हॉल गेट क्षेत्र से विकास कार्यों का उद्घाटन करने के उपरांत विधायक डॉ गुप्ता ने इन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना। मौके पर ही विधायक डॉ गुप्ता ने अधिकारियों को पहल के आधार पर इन समस्याओं को हल करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, राहुल मट्टू, रामकुमार, सुरजीत सिंह, सुदेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र