अटावा में नक्शा प्रोजेक्ट की शुरुआत, लाल डोरा संपत्तियों के वैधीकरण की प्रक्रिया शुरू: जसवीर सिंह बंटी

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत गांव अटावा में मैपिंग कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान टीम द्वारा घरों की बाहरी डाइमेंशंस का मापन कार्य प्रारंभ किया गया, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से सैटेलाइट द्वारा रिकॉर्ड किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी के साथ गांव के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों—त्रिलोचन सिंह बंटी, निर्मल सिंह, पाल सिंह, अशोक कुमार आदि—की उपस्थिति में मैपिंग कार्य का शुभारंभ किया गया।
जैसा कि पूर्व में सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक में नक्शा प्रोग्राम के संबंध में जानकारी दी गई थी, उसी के तहत आज गांव अटावा में लाल डोरा की संपत्तियों के वैधीकरण हेतु इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत जीटी सर्वे से की जा रही है, जिसके अंतर्गत घरों की बाहरी सीमाओं का सर्वे किया जाएगा।
गांव के सभी निवासियों ने सर्वे टीमों के साथ पूरा सहयोग किया। जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि यदि नक्शा प्रोग्राम से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या हो, तो उसका समाधान उसी दिन मौके पर ही किया जाएगा।

Check Also

निलंबन खत्म होते ही सांसद औजला सहित सांसदों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 17 मार्च 2026: लोकसभा से निलंबन समाप्त होने के बाद आज …