कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 17 मार्च 2026: लोकसभा से निलंबन समाप्त होने के बाद आज सांसद गुरजीत सिंह औजला सहित अन्य सांसदों ने संसद में प्रवेश करने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग सहित अन्य सांसद मौजूद रहे।
इस मौके पर सांसद औजला ने लोकतंत्र को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि “भारत का लोकतंत्र तब सबसे मजबूत होता है, जब आवाज़ों को सुना जाता है, न कि उन्हें दबाया जाता है।” उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को दोहराते हुए कहा, “सत्य और अहिंसा उतने ही प्राचीन हैं जितने पहाड़।”
सांसद औजला ने आगे कहा, “हम लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए है। हम जनता की आवाज़ को हर मंच पर उठाते रहेंगे।”

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
