पंजाब स्टेट ट्रेड कमिशन द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप किया गया आयोजित

कैंप में व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके समाधान का किया प्रयास

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 मार्च 2026: पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र पटेल चौक गुरु बाजार में विधायक डॉ अजय गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विधायक डॉ गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनके समाधान का प्रयास किया गया। विधायक डॉ गुप्ता ने नारा देते हुए कहा कि “व्यापारी मजबूत – पंजाब समृद्ध” “व्यापार की तरक्की, पंजाब की प्रगति” है। उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि सीवरेज, वाटर सप्लाई, स्ट्रीट लाइट और सड़कों को बनवाने की सभी समस्याएं काफी हद तक ठीक कर ली गई है। इसमे किसी क्षेत्र में कोई दिक्कत है तो इसे भी आने वाले दिनों में ठीक करवा दिया जाएगा।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि कटड़ा जयमल सिंह, गुरु बाजार, शास्त्री मार्केट, टेलीफोन एक्सचेंज और अन्य व्यापारिक क्षेत्र में पुलिस पीसीआर की भी संख्या आने वाले दिनों में बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी के व्यापारियों को नया बिजली का मीटर लगवाने और बिजली के मीटर का लोड बढ़ाने के लिए नगर निगम के एमटीपी विभाग से एनओसी लेने की शर्त को उन्होंने पहले से ही समाप्त करवा दिया हुआ है। जिसका व्यापारियों को विशेष लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि बाजारों में लटकती हुई बिजली की तारों की साभ संभाल करने के लिए पावर काम के अधिकारियों को पहले से ही दिशा निर्देश जारी कर दिए हुए हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में लोगों को दी जा रही सहूलतो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर एसडीएम अलका, एसीपी जसपाल सिंह, पावर काम के एक्सियन सिमरपाल सिंह, थाना कोतवाली के इंचार्ज हरमंजीत सिंह बल्ल, थाना डी डिवीजन के इंचार्ज समिनद्र घुमम्न, सभी ट्रेड कमिशन ब्लॉक प्रेसिडेंट, हल्का सेंट्रल कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार लाली, पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन के सदस्य शीतल जुनेजा, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी और आम आदमी पार्टी के वालंटियर भी मौजूद थे।

Check Also

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर द्वारा शिक्षा संस्थानों और अस्पतालों को व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 18 मार्च 2026: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने आज …