अमीरचंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च से खुलेगा

कल्याण केसरी न्यूज़, मुंबई , 21 मार्च 2026: बासमती चावल और एफएमसीजी उत्पादों की अग्रणी प्रोसेसर एवं निर्यातक कंपनी, अमीरचंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड, अपना 440 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। यह आईपीओ निवेश के लिए मंगलवार, 24 मार्च 2026 को खुलेगा और शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बंद होगा।
कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर 201 रुपये से 212 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 70 शेयरों के एक लॉट और उसके गुणज में बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसके तहत कंपनी 440 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। संस्थागत निवेशकों के लिए एंकर इन्वेस्टर बिडिंग 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक राहुल सूरी ने मुंबई में आईपीओ की घोषणा करते हुए बताया कि इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग मुख्य रूप से कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
वर्तमान में कंपनी के कुल 8,27,96,840 इक्विटी शेयर बकाया हैं। कंपनी अपने शेयरों को बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव रखती है।
इस आईपीओ के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और कीनोट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Check Also

दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने की तुरंत कार्रवाई, कुछ घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

विदेश-आधारित हैंडलर से संपर्क की जांच, थाना ए-डिवीजन में मामला दर्ज कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, …