डी.सी. हिमांशु जैन के सख्त निर्देश: तुरंत गैर-घरेलू एलपीजी सप्लाई शुरू करें
एलपीजी की कमी पर एक्शन: जमाखोरी और डायवर्जन करने वालों पर एफआईआर होगी
उद्योगों के लिए राहत: पीएनजी तैयारी वालों को 70 प्रतिशत तक एलपीजी सप्लाई मिलेगी
एलपीजी संकट पर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, निगरानी के लिए कमेटी गठित

कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 30 मार्च 2026: जिले में चल रही एलपीजी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सोमवार को सभी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को निर्देश दिए कि वे संकट से पहले के स्तर के 50 प्रतिशत तक गैर-घरेलू एलपीजी की सप्लाई तुरंत बहाल करें।
तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) और एलपीजी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमांशु जैन ने कंपनियों और एजेंसियों को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से गैर-घरेलू एलपीजी सप्लाई शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी शिकायत से आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। डायवर्जन या जमाखोरी की किसी भी घटना पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इसके अलावा सभी औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों/मजदूरों को 5 किलोग्राम एफटीएल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए गैस एजेंसियों के साथ समन्वय करें, ताकि उन्हें लंबी लाइनों में इंतजार न करना पड़े।
डिप्टी कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि पीएनजी के लिए तैयारी संबंधी अंडरटेकिंग जमा कराने वाले उद्योगों को संकट से पहले के गैर-घरेलू एलपीजी स्तर के 70 प्रतिशत तक सप्लाई दी जाएगी। वे बेहतर समन्वय के लिए कार्यालय डीएफएससी से मोबाइल नंबर 78890-58297 या कार्यालय जीएमडीआईसी से मोबाइल नंबर 98148-65065 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिमांशु जैन ने सभी गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को अपने संबंधित वितरक के पास अंतिम उपयोग प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, ग्लाडा करेंगे, जो वितरण की निगरानी और इन निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सप्लाई को नियमित करने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं:
कंट्रोल रूम
अस्पताल
सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप कौर (99886-32302)
सुपरिटेंडेंट कार्यालय सिविल सर्जन संजीव कुमार (81463-18866)
शैक्षणिक संस्थान
जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डिंपल मदान (80541-60043)
डिप्टी डीईओ अमनदीप सिंह (98885-41387)
डिप्टी डीईओ मनोज कुमार (94782-51066)
औद्योगिक कैंटीन
जीएम डीआईसी अंगद सोही (98148-65065)
विवाह / रेस्टोरेंट / ढाबा (लुधियाना शहर)
एएफएसओ चेरी भाटिया (81460-95700)
एएफएसओ नितिन कालिया (98726-14999)
विवाह / रेस्टोरेंट / ढाबा (रायकोट, जगराओं)
एएफएसओ बेअंत सिंह (94171-00032)
विवाह / रेस्टोरेंट / ढाबा (खन्ना, समराला और पायल)
एएफएसओ हरभजन सिंह (98158-77794)

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र