विधायक बग्गा द्वारा गांधी नगर में सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 9 अप्रैल 2026: क्षेत्र के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र लुधियाना उत्तरी से विधायक मदन लाल बग्गा द्वारा वार्ड नंबर 88 के अंतर्गत गांधी नगर में नई सड़क के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया।
विधायक बग्गा ने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने निवासियों की मांग के अनुसार बच्चों की शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आम आदमी क्लीनिक तथा क्षेत्र को साफ-सुथरा और हरियाली से भरपूर रखने के लिए नए पार्क और पुराने पार्कों के नवीनीकरण पर विशेष ध्यान दिया है।
उन्होंने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब सड़क निर्माण के बाद यातायात सुचारू रूप से चलेगा।
विधायक बग्गा ने लुधियाना उत्तरी क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सड़क का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि क्षेत्र में कोई भी सड़क मरम्मत से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों और शहरों के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
इस मौके पर काउंसलर अमन बग्गा, काउंसलर नीरज आहूजा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Check Also

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा “ईट राइट मेले” में मिलेट्स अपनाने की अपील

लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: स्वास्थ्य मंत्री कल्याण केसरी न्यूज़, पटियाला, 9 …