विजय नगर मेन बाजार समेत इलाके की सभी गलियों का निर्माण तेजी से शुरू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 10 अप्रैल 2026: विधानसभा हल्का अमृतसर नॉर्थ के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज एवं अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू द्वारा हल्के के विजय नगर मेन बाजार समेत इलाके की सभी गलियों को नया बनाने का काम तेजी से शुरू करवाया।जिससे इलाके के लोगों को खराब सड़कों से राहत मिलेगी और ट्रैफिक और भी आसान हो जाएगा। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि विकास तथा क्षेत्रवासियों को आधुनिक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न इलाकों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की एक साथ शुरुआत की गई। इन परियोजनाओं में गलियों का निर्माण, नई सीवरेज लाइनों का बिछाना तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पुरानी पाइपलाइनों को बदलने के कार्य शामिल हैं।
रिंटू ने मौके पर जाकर चल रहे कामों का डिटेल में रिव्यू किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि काम की क्वालिटी में कोई कमी न रहे और काम समय पर पूरा हो। इसके साथ ही, इलाके की बाकी बची हुई गलियों पर भी काम शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी गली विकास से वंचित न रहे। उन्होंने
कहा कि हल्के के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वे निरंतर वचनबद्ध हैं और विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे।
रिंटू ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र में स्वच्छता प्रबंधन, जनस्वास्थ्य तथा जीवन स्तर में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए करमजीत सिंह रिंटू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र