धान की कटाई फसल पूरी तरह पकने के बाद ही करें: डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि इस वर्ष धान की कटाई फसल के पूरी तरह पकने के बाद ही की जाए तथा खरीफ सीजन के दौरान मंडियों में सूखा धान ही लाया जाए।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। यदि किसी किसान के धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाई जाती है, तो उसे मंडी में अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष धान की फसल का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे मंडियों में सूखा धान लेकर आएं, ताकि उन्हें अपनी फसल का पूरा मूल्य मिल सके।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के मुख्य कृषि अधिकारी तथा जिला मंडी अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों में विशेष कैंप लगाकर किसानों को मंडियों में सूखा धान लाने के लिए जागरूक किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने कंबाइन ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि धान के सीजन के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही धान की कटाई की जाए।

Check Also

आत्मा योजना के तहत मशरूम की खेती संबंधी 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 सितंबर 2026: मुख्य कृषि अधिकारी, अमृतसर, सरदार अमरजीत सिंह दोसांझ …