मेयर सौरभ जोशी की ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल – एसएचजी बनाएंगे भव्य रंगोलियां, ‘सेवा संकल्प अभियान’ में दिखेगा वोटर फॉर लोकल का रंग

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को सेक्टर-17 प्लाज़ा में विशेष कार्यक्रम ‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सेक्टर-17 प्लाज़ा करीब 50,000 पारंपरिक मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। वहीं, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (एसएचजी) के सदस्य आकर्षक एवं भव्य रंगोलियां बनाकर कार्यक्रम को लोककला, संस्कृति और जनभागीदारी के रंगों से सजाएंगे।
इस पहल से करीब 100 स्थानीय कुम्हार परिवारों को सीधे जोड़ा गया है। उनके द्वारा पारंपरिक कला और मेहनत से तैयार किए गए मिट्टी के दीयों के माध्यम से न केवल स्थानीय कारीगरी को मंच मिलेगा, बल्कि उनके रोज़गार और आजीविका को भी प्रत्यक्ष सहयोग मिलेगा।
मेयर श्री सौरभ जोशी ने कहा, “यह केवल 50,000 दीये जलाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 100 कुम्हार परिवारों के जीवन में उम्मीद और सम्मान की रोशनी पहुंचाने का एक प्रयास है। हर दीये के पीछे किसी कारीगर की मेहनत, हुनर और परिवार की आजीविका जुड़ी हुई है।”
उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा बनाई जाने वाली रंगोलियां इस आयोजन को और अधिक जनभागीदारी से जोड़ेंगी तथा महिलाओं की रचनात्मकता और योगदान को भी सामने लाएंगी।
मेयर ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, स्वावलंभन और वोकल फॉर लोकल की भावना को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। स्थानीय रूप से बने मिट्टी के दीयों को अपनाकर प्रत्येक नागरिक सीधे तौर पर स्थानीय कुम्हार और कारीगर परिवारों की आजीविका को मजबूत कर सकता है।
उन्होंने कहा, “सेक्टर-17 में जलने वाले 50,000 दीये सिर्फ रोशनी नहीं फैलाएंगे, बल्कि Sewa, जनभागीदारी और स्थानीय आजीविका को मजबूत करने का संदेश भी देंगे।”
नगर निगम चंडीगढ़ ने शहरवासियों से इस जनभागीदारी कार्यक्रम में शामिल होने, दीये प्रज्ज्वलित करने और स्थानीय उत्पादों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र