23 सितंबर को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो अमृतसर में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के सुनहरे अवसर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 सितंबर 2026: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इन शब्दों का प्रकटावा डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डी.बी.ई.ई. अमृतसर ने किया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री सुरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 सितंबर 2026, दिन बुधवार को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय, भूतल, सुविधा केंद्र के नजदीक, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में सिंह डेंटल केयर, अजाइल हर्बल, एस.बी.आई. कार्ड्स तथा वी-5 ग्लोबल सर्विस लिमिटेड, अमृतसर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें बी.डी.एस., डेंटल असिस्टेंट, वेलनेस एडवाइजर, ब्रांच रिलेशनशिप तथा फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव आदि पद शामिल हैं।
इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं तथा बी.डी.एस. योग्यता रखने वाले उम्मीदवार, जिनमें लड़के एवं लड़कियां दोनों शामिल हैं, भाग ले सकते हैं। इन कंपनियों द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये से 50,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वे अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र साथ लेकर बुधवार सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर, डी.सी. कार्यालय के नजदीक, कचहरी चौक में पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर के हेल्पलाइन नंबर 9915789068 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 सितंबर 2026: माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अमृतसर श्रीमती जतिंदर …