मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरूप रानी सरकारी कॉलेज में छात्राओं से रू-ब-रू होकर किया संवाद

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 सितंबर 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान आज सरूप रानी सरकारी कॉलेज, अमृतसर में छात्राओं से रू-ब-रू हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती किरणजीत बल्ल ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने कॉलेज की छात्राओं द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में किए जा रहे शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए उत्साह एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं से पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं संबंधी विचार साझा किए। उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में ऑडिटोरियम की समुचित व्यवस्था तथा छात्राओं की सुविधा के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री की अचानक कॉलेज फेरी का छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। छात्राओं ने मुख्यमंत्री से रू-ब-रू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस अवसर को यादगार बताया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती किरणजीत बल्ल ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान को कॉलेज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आभार व्यक्त किया।

Check Also

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 सितंबर 2026: माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अमृतसर श्रीमती जतिंदर …