हल्के में सीवरेज की आ रही समस्या का पूरी तरह से समाधान किया जा रहा: विधायक डॉ अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 अक्टूबर 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 57 में गली तरखाना,गली मसीत वाली, गली साईं वाली और वार्ड नंबर 60 में गली खरदासियां और अन्य गलियों में नई सीवरेज व्यवस्था डालने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज की समस्याओं का पूरी तरह से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस जिस वार्ड में सीवरेज की व्यवस्था बहुत ही पुरानी हो चुकी है, वहां पर नई सीवरेज व्यवस्था डलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नई सीवरेज व्यवस्था डालने के साथ-साथ नए चैंबर और डिस्पोजेबल प्लांटो का भी पूरी तरह से रखरखाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था डालने के उपरांत इन गलियों को सीसी फ्लोरिंग से पक्का बनवा दिया जाएगा।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि लोगों की समस्या मिलने उपरांत ही उस समस्या का पहल के आधार पर हल करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि सीवरेज संबंधी लोगों को पिछले कई वर्षों से समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से संबंधित खापरखेड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी साल में बड़ी क्षमता वाले एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों को भारी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हल्के के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में रंगला पंजाब- 3 विधायक फंड में से 3 करोड रुपए की लागत से नई सीवरेज व्यवस्था डलवाई जा रही है। इसके साथ-साथ अब हलके के पार्कों का सौंदर्यकरण करवाने के विकास कार्यों को भी शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके में लोगों की राहत के लिए सभी तरह के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड 57 के इंचार्ज अमरजीत सिंह साजन,
राहुल सेठी ,विपन कुमार ,विक्की कुमार,हैप्पी, मोनिका भट्टी,चिराग मेहरा, रोहित पहलवान, वार्ड नंबर 60 के इंचार्ज विशाल गिल, बबीता जायसवाल, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

मिशन ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत युवाओं को स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का संदेश

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 अक्टूबर 2026: माननीय विधायक श्री मनजिंदर सिंह लालपुरा ने आज …