4 नवंबर को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 02 नवंबर 2026: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.), अमृतसर ने दी।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उप निदेशक श्री प्रभजोत सिंह ने बताया कि 4 नवंबर 2026, बुधवार को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय की भूतल मंजिल, सुविधा केंद्र के नजदीक, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट कैंप में एम.एस. ट्रेडिंग कंपनी, हाशमो ट्रेडिंग कंपनी और अजाइल फ्यूचर अमृतसर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लोडर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, मैनेजर, सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड और वेल्थ एडवाइजर आदि पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर आदि शैक्षणिक योग्यता वाले युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों द्वारा 9,000 से 50,000 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र और बायोडाटा लेकर बुधवार, 4 नवंबर को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय, कचहरी चौक, अमृतसर में पहुंच सकते हैं।

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में बड़े स्तर पर विशेष कॉसो ऑपरेशन

डी.सी.पी. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशनों की निगरानी की, पुलिस कमिश्नर ने अन्नगढ़ …