Breaking News

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए सुरक्षित पहुंच ढांचे के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 03 नवंबर 2026: श्री दलविंदरजीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, अमृतसर के नेतृत्व में आज 3 नवंबर 2026 को बचत भवन, रणजीत एवेन्यू, अमृतसर में पंजाब स्टेट रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, अमृतसर के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्घाटन श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी, अमृतसर ने अपने कर-कमलों से किया। उन्होंने अपने संबोधन में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सीमावर्ती क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्वयंसेवकों की क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ये स्वयंसेवक जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपना सहयोग दे सकेंगे। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पहले किए गए कार्यों के उदाहरण देते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यशाला के आयोजक श्री सैमसन मसीह, कार्यकारी सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी, अमृतसर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 स्वयंसेवकों एवं विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय ये स्वयंसेवक जिला प्रशासन, अमृतसर के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
इस प्रशिक्षण के उद्देश्यों के बारे में डॉ. सायला वर्मा, स्टेट ट्रेनिंग सुपरवाइजर तथा श्री अमरजीत सिंह, सीनियर फील्ड ऑफिसर, स्टेट रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सिविल डिफेंस से श्री खन्ना, पिंगवाए से श्री राजबीर सिंह, सोशल वर्कर श्री सरबजीत सिंह, के.वी.आई. (एनजीओ) से श्री बिक्रमजीत सिंह तथा श्री मनजिंदर सिंह, श्री फुलविंदर सिंह (सांझी रसोई) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Check Also

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 03 नवंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी …