विधानसभा हलका जंडियाला गुरु से 66वीं तीर्थ यात्रा बस श्रद्धालुओं को लेकर रवाना

कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु/अमृतसर, 8 अक्टूबर 2026: प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव मलिकपुर से हलके की 66वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम के दर्शन करवाए जाएंगे।
श्रद्धालुओं को रवाना करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रदेशवासियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के नि:शुल्क दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तीर्थ यात्रा शुरू करके बुजुर्गों की तीर्थ स्थलों के दर्शन करने की मनोकामना पूरी की है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है। यात्रियों को धार्मिक स्थलों तक ले जाने और वापस लाने के अलावा यात्रा के दौरान रहने-सहने सहित सभी आवश्यक प्रबंध भी राज्य सरकार द्वारा किए जाते हैं, ताकि हर वर्ग के लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेशभर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं और प्रतिदिन विभिन्न विधानसभा हलकों से तीर्थ यात्रा की बसें रवाना हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका जंडियाला गुरु में आज 66वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना की गई है।
तीर्थ यात्रा करने वाले बुजुर्गों द्वारा भी इस पहल की सराहना की जा रही है। उनका कहना है कि पंजाब सरकार ने उन्हें तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाकर ‘श्रवण पुत्र’ की भूमिका निभाई है।

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और क्रिस्टल चौक इलाकों में चलाया गया विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 नवंबर 2026: शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, आपराधिक …