
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 नवंबर 2026: आम आदमी पार्टी की अमृतसर लीडरशिप की ओर से खुशहाल पंजाब और रंगला पंजाब के सपने को साकार करने तथा पंजाब की तरक्की और खुशहाली का संदेश घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से 26 नवंबर, दिन वीरवार को मोगा में होने वाली विशाल महा रैली में सभी पंजाबियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की पुरजोर अपील की गई।
यह दिन आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस भी है और इसी ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी की ओर से वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी की जाएगी।
इस अवसर पर जिला प्रधान अमृतसर शहरी सरबजोत सिंह धंजल, जिला प्रधान अमृतसर देहाती गुरप्रताप सिंह मियांविंड, लोकसभा इंचार्ज जरनैल सिंह ढोट, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. जसबीर सिंह संधू, दलवीर सिंह टोंग, अरविंदर सिंह भट्टी, वरुण राणा, सतनाम सिंह मठारू, निर्मल सोखी, रघु राज और भगवंत वजीर उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनकी कल्पना पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां अपने लंबे शासनकाल के दौरान भी नहीं कर सकीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में सरकार बनते ही हर घर को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया गया, जिसके चलते आज पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।
इसी तरह हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से बुजुर्गों के लिए धार्मिक यात्राओं का प्रबंध करने और आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को उनके घरों के नजदीक मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने जैसे जनहितैषी कदम उठाए गए हैं।
मान सरकार ने महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 और 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए भी बड़ा काम किया गया है। जब भगवंत मान जी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस समय केवल 22 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में नहरी पानी का इस्तेमाल होता था, जबकि आज यह आंकड़ा बढ़कर 88 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके अलावा पंजाब की सड़कों से 18 टोल प्लाजा बंद करके पंजाबियों के प्रतिदिन लगभग 64 लाख रुपये बचाए जा रहे हैं।
पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के लिए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। युवाओं को खेलों से जोड़ने और पंजाब की खेल संस्कृति को दोबारा जीवित करने के लिए राज्य में 3,100 खेल स्टेडियम बनाने का काम भी किया गया है। सरकार का उद्देश्य केवल नशों को खत्म करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों, रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करना भी है।
इस महा रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों का वर्ष 2022 की ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से धन्यवाद करेगी और साथ ही वर्ष 2027 के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगेगी।
पंजाबियों से अपील की गई है कि पंजाब को लूटने वाली, पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों के दलदल में धकेलने वाली और राज्य को पीछे ले जाने वाली पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को दोबारा सत्ता से दूर रखा जाए। आम आदमी पार्टी की सरकार को एक और मौका देकर पंजाब की तरक्की, खुशहाली और रंगले पंजाब के सपने को साकार करने में अपना योगदान दिया जाए।
26 नवंबर को मोगा की महा रैली में पंजाबियों की बड़ी भागीदारी पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए एक नया संदेश देगी।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र