विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने वार्ड नंबर 82 के पुराने महल इलाके में गलियों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 नवंबर 2026: हलका अमृतसर पश्चिम के वार्ड नंबर 82 के अंतर्गत पड़ते पुराने महल इलाके में आज गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू द्वारा किया गया। इस अवसर पर इलाके के पार्षद श्री संदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने कहा कि हलके के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण से इलाके के निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और रोजाना आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हलका अमृतसर पश्चिम के विभिन्न वार्डों में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। इलाके का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सड़कें, गलियां और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर इलाके के निवासियों ने गलियों के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू और पार्षद श्री संदीप सिंह का धन्यवाद किया।

Check Also

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 23 नवंबर 2026: जनगणना-2027 के संबंध में आम लोगों को जागरूक …