
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 नवंबर 2026: शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर अमृतसर श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और क्रिस्टल चौक सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया।


इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों पर पहुंचकर पुलिस बल को विशेष ब्रीफिंग दी गई और उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच करने, नाकाबंदी को प्रभावी बनाने तथा आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से स्पष्ट किया गया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार की विशेष चेकिंग एवं नाइट डोमिनेशन मुहिम लगातार जारी रहेंगी।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र