श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया गया नगर कीर्तन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 नवंबर 2026: पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा धार्मिक सभाओं, सोसाइटियों और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
अरदास के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने पालकी साहिब में सुशोभित किया। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों, बैंड पार्टियों, शब्द चौकी जत्थों और गतका पार्टियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नगर कीर्तन के मार्ग में संगतों की ओर से जल और लंगर लगाकर सेवा की गई।
इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह, शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, भाई अजीब सिंह अभ्यासी, सचिव बलविंदर सिंह काहलवां, गुरिंदर सिंह मथरेवाल, निजी सचिव शाहबाज सिंहव अन्यों के अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एडवोकेट धामी ने संगतों को दी बधाई
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व की समूचे सिख जगत और देश-विदेश की संगतों को बधाई दी। उन्होंने संगतों को गुरु साहिब द्वारा दर्शाए गए सर्वसांझीवालता, समानता और मानवता की भलाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Check Also

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 23 नवंबर 2026: जनगणना-2027 के संबंध में आम लोगों को जागरूक …