फोर्ड इंडिया ने अपनी नवीनतम डीलरशिप नॉवेल्टी फोर्ड का किया शुभारंभ


अमृतसर
: फोर्ड इंडिया ने आज अमृतसर में अपनी नवीनतम डीलरशिप नॉवेल्टी फोर्ड का शुभारंभ कर दिया। 279- ईस्ट मोहन नगर में शुरू हुए नॉवेल्टी फोर्ड के उचित दाम वाले उत्पाद पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सोनी ने मुख्य मेहमान रूप से शामिल हुए और रिबन काटकर शोरूम का उधगठन किया ! विधायक सोनी ने फोर्ड इंडिया के विभिन्न मॉडल्स की प्रशंसा की और कहा कि  कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधाजनक उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। फोर्ड इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग, सेल्स एवं सर्विस विनय रैना ने नई डीलरशिप के उद्घाटन पर कहा फोर्ड विश्वास, पारदर्शिता और सतर्कता फोर्ड ब्रांड के हॉलमार्क हैं। नॉवेल्टी फोर्ड के साथ, हमने एक और लोकेशन का संकलन किया है जोकि इस वादे को पूरा करने में हमारी मदद करेगा।

नॉवेल्टी फोर्ड में कंपनी के विश्वस्तरीय और सुरक्षित उत्पाद हैं, जो लगभग प्रत्येक भारतीय ग्राहक की आवश्यकता को पूरा करते हैं, इसमें नेक्स्ट-जेन फिगो, फोर्ड एस्पायर, नई फोर्ड इकोस्पोर्ट, फोर्ड एंडेवर और प्रसिद्ध फोर्ड मस्टंग शामिल हैं। फोर्ड ने हाल ही में सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाली अर्बन एसयूवी इकोस्पोर्ट में कई बदलाव कर लॉन्च किया। नई फोर्ड इकोस्पोर्ट ने अपनी श्रेणी के सभी ऑटोमोटिव पुरस्कार प्राप्त किये हैं। विश्वस्तरीय उत्पादों के अलावा फोर्ड ने आटर- सेल्स अनुभव को भी 267 शहरों में फैले लगभग 465 बिक्री एवं सेवा केन्द्रों के नेटवर्क की वहन करने योग्य सेवाओं से उन्नत किया है। नॉवेल्टी फोर्ड की रोचक पहलों में शामिल हैं: सेवा मूल्य वचन के माध्यम से विश्वास और पारदर्शिता का वादा: फोर्ड इंडिया की वेबसाइट पर पारदर्शिता के मापदंड सेवा मूल्य वचन से ग्राहकों को नॉवेल्टी फोर्ड में सर्विस बुक करने से पहले पीरियॉडिक मैन्टेनेन्स का मूल्य पता चल जाएगा। कॉस्ट कैल्कुलेटर की सहायता से ग्राहकों को वेब कोट का प्रिंट आउट मिलेगा, जो सेवा और पुर्जों के मूल्य की विश्वसनीयता और पारदर्शिता की कसौटी पर खरा होगा।

अब अमृतसर में फोर्ड के डीलरशिपस की संख्या 3 हो गई है। नॉवेल्टी फोर्ड का संचालन डीलर प्रिंसिपल के तौर पर लवतेश सिंह सचदेव करेंगे और कंपनी की पेशकश को जबूत करेंगे। इस अवसर पर पार्षद  विकास सोनी ,नायब तहसीलदार लखविंदर सिंह ,नवीन सोनी ,रमन बक्शी सीनियर डिप्टी मेयर ,राघव सोनी ,श्याम सोनी अधि उनके साथ थे ।

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *