एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज बताया कि भारत चुनाव आयोग, नई दिल्ली और मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के दूसरे चरण (दावे और आपत्तियां प्राप्ति) की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2026 तक प्राप्त हुए फॉर्मों की सूचिया संबंधित चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा राजनीतिक पार्टियों को सौंप दी गई है।
श्री वालिया ने बताया कि जिले में पड़ने वाले 9 विधान सभा हलकों 30-फिल्लौर, 31-नकोदर, 32-शाहकोट, 33-करतारपुर, 34- जालंधर पश्चिमी, 35-जालंधर केंद्रीय, 36-जालंधर उत्तरी, 37-जालंधर कैंट और 38-आदमपुर के संबंधित चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा राजनीतिक पार्टियों के साथ साप्ताहिक मीटिंगें की गई और तिथि 13 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक प्राप्त हुए दावों व आपत्तियों की सूचियां फॉर्म नंबर 9, 10, 11, 11ए, 11बी राजनीतिक पार्टियों के साथ साझा की गई।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि दावों और आपत्तियों संबंधी प्राप्त फॉर्म नं. 6, 6ए, 7, 8 का निपटारा संबंधित चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 8 अक्तूबर 2026 तक कर दिया जाएगा और जिले में वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एस.आई.आर. के दौरान 13.8.2026 से 12.9.2026 तक चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों/बी.एल.ओ.ज़ द्वारा आम जनता से दावे व आपत्ति (फॉर्म नं. 6, 6ए, 7 व 8) प्राप्त किए गए थे।

Check Also

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड

2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे …