कबीर जी का 500वां परि निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया


अमृतसर
 : सतगुरु कबीर संघर्ष कमेटी की ओर से कबीर जी का 500वां परि निर्वाण दिवस चेयरमैन हरमोहिंदर सिंह व कनवीनर जगदीश राज भगत की अध्यक्षता में ढपई रोड में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कमेटी की ओर से विधायक सोनी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक सोनी ने कहा कि संत कबीर एक महान गुरु थे। उन्होंने अपने शब्दों से लोगों को शिक्षित किया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवनयापन करना चाहिए। कबीर जी ने जीवन भर मूर्ति पूजा, अंधविश्वास, जातीय भेदभाव के विरोध में लड़ते रहे और सभी लोगों के समान अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे। इस अवसर पर कमेटी की ओर से पंजाब सरकार से कबीर जयंती की छुट्रटी बहाल करने की मांग भी की। समारोह में चूनी लाल भगत, किशन लाल बब्बा, राजीव भगत, वरदान भगत रॉकी, सुशांत भगत, राकेश भगत, पार्षद नवी भगत, तिलकराज, सर्बजीत लाटी आदि उपस्थित थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *