वार्ड नंबर 70 में पेंशन कैंप लगाया गया


अमृतसर : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 70 में आज पार्षद व युवा नेता विकास सोनी की अध्यक्षता में पेंशन कैंप लगाया गया। इस कैंप में 190 लोगों के पेशन फार्म भरे गए। इनमें विधवा, बुढ़ापा व अंगहीनों के फार्म भरे। इस अवसर पर विकास सोनी ने कहा कि उन्होंने चुनाव से पूर्व जो वायदे जनता से किए गए थे, वह पूरे किए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 70 में विकास के कार्य चल रहे हैं। कोई भी गली विकास से वंचित नहीं रहेगी। पिछले लंबे समय से जो लोग पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए पेंशन कैंप लगाया गया है। यह सभी फार्म विभाग को भेजे जा रहे हैं। जल्द ही इनकी तस्दीक की जाएगी। इसके बाद लोगों को पेंशन राशि मुहैया करवाई जाएगी।

पंजाब सरकार लोगों के खातों में समय पर पेंशन राशि मुहैया करवा रही हैं। कैंप में उन लोगो के फार्म भी भरे गए हैं जिनकी पेंशन किसी कारन वश बंध हो गयी थी जल्द ही उनकी पेंशन शुरू करवाई जाएगी ! इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा ,प्रवेश गुलाटी ,बलविंदर सिंह चौधर ,गुरमेज सिंह समरा ,रंजीत सिंह राणा,डॉ सोनू ढींगरा  ,डॉ पिंटू ,राकेश शर्मा ,मंगल सिंह ,बाउ चरण दस् ,संधू ,हरपाल संधू ,सुखदेव सिंह ,राजेश बिट्टू ,कमल पहलवान ,राहुल पहलवान,अश्वनी सहदेव  अधि उनके साथ थे !

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *