विकास सोनी वार्ड नंबर 49 में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

अमृतसर : वार्ड नंबर 49  में कांग्रेस नेता सुनील कुमार कौंटी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा नेता व पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विकास सोनी ने लोगों की मुश्किलें सुनीं व इलाके का दौरा भी किया।विकास सोनी ने वार्ड के क्षेत्र छज्जू मिश्र गली में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संंबंधित ठेकेदार को निदे्रश दिया कि वह जल्द से जल्द यह काम पूरा करे। विकास कार्यों में घटिया मैटीरियल का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने लोगों से कहा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी के इस विधानसभा क्षेत्र में विकास के जो कार्य चल रहे हैं, वह निर्धारित समय पर पूरे किए जाएंगे।

मंत्री ओमप्रकाश सोनी पहले की तरह ही केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने आते रहेंगे और कई  नए प्रोजेक्ट भी जनता के लिए जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर इलाका निवासियों की ओर से विकास सोनी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पार्षद मितांजलि शर्मा ,पप्पा प्रधान ,ऋषि ,पंकज महाजन ,कर्ण भंडारी ,मैडम मोनिका,नितिन कपूर ,कर्ण पूरी ,गगनदीप अधि उनके साथ थे !

Check Also

नशा तस्करी के खिलाफ 28वीं बड़ी कार्रवाई, अमृतसर के गुज्जरपुरा में आरोपी की अवैध संपत्ति को गिराया

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 14 सितंबर 2026: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *