मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी सत्संग भवन, कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल, अमृतसर ब्रांच के संयोजक आदरणीय श्री सूरज प्रकाश ने विशेष रूप से उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्त संग्रह हेतु गुरु नानक देव अस्पताल के ब्लड बैंक से विशेष टीम तथा सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर में कुल 200 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सूरज प्रकाश ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी के पावन संदेश “रक्त नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं।” को दोहराते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चे अर्थों में सबसे बड़ा धर्म है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है।
संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंतर ऐसे समाज कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से सेवा, प्रेम, भाईचारे और समर्पण की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है।
अंत में स्थानीय मुखी गुरजीत सिंह ने समस्त साध संगत, प्रबंधकों, सेवादारों एवं रक्तदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Check Also

परमात्मा का एहसास ही मन को भक्ति, प्रेम और समर्पण के भाव से सराबोर करता है: निरंकारी राजपिता रमित जी

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 13 सितंबर 2026: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद …