रेल, सड़क, हवाई जहाज के बाद होशियारपुर में बड़ी इंडस्ट्री लाना मेरी प्राथमिकता : सांपला

होशियारपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व  प्रदेश भाजपा अध्य्क्ष विजय सांपला ने गत दिनों मुम्बई में देश के बड़े उद्योग पति  हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक हिंदुजा से मुम्बई में मुलाकात की । इस अवसर पर श्री सांपला ने  हिंदुजा ग्रुप से आग्रह किया कि होशियारपुर में  कोई बड़ा उद्योग लगाया जाये तांकि यहां के नोजवानों के लिए रोज़गार के साधन उपलब्ध हो सकें। जिस पर श्री अशोक हिंदुजा ने अपनी सहमति देते हुए जल्द ही होशियारपुर में उद्योग लगाने के लिए अपने ग्रुप की एक सर्वे टीम भेजने की बात कही । श्री विजय सांपला नेें कहा कि मैंने हिंदुजा ग्रुप को विश्वास दिलाया हैं कि यदि आप हमारे यहां उद्योग लगाते हैं  तो भारत सरकार की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

सांपला ने कहा कि एक बड़ा उद्योग आने से हजारों बेरोजगार युवाओं को यहाँ रोजगार मिलेगा वही होशियारपुर के व्यपारियो को भी व्यापार में काफी लाभ होगा। उलेखनीय है कि विजय सांपला के प्रयासों से पहले होशियारपुर से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू की गई थी। जिससे होशियारपुर के लोगो को भारी सुबिधा मिली है। एक मई से आदमपुर हवाई अड्डे से दिल्ली को आम जनता के लिए हवाई सेवा शुरू करवा कर सांपला ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है । सिविल हवाई अड्डा शुरू होने के कारण भी होशियारपुर में उद्योगिक घरानों के आने की संभावना प्रबल हो गई है। यदि हिन्दुजा ग्रुप होशियारपुर में उद्योग लगाता है तो शहर को बड़ा लाभ मिलेगा।यह जानकारी श्री  सांपला के मीडिया प्रभारी कमलजीत सेतिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *