पार्षद विकास सोनी ने सुबाष पार्क के नवीनीकरण के कार्य का किया शुभारंभ

अमृतसर : वार्ड नो 50 के इंचार्ज सुनील कुमार कोटि की रहनुमाई में वार्ड नो 50 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस दौरान युवा नेता व वार्ड नो 70 के पार्षद विकास सोनी मुख्या मेहमान के तोर पर वहां पहुंचे और ईलाके के लोगो से मिले और उनकी  मुश्किलों को सुना।  इस अवसर पर पार्षद सोनी ने सुबाष पार्क के नवीनीकरण के काम की शुरवात भी करवाई।  पार्षद विकास सोनी ने बोलते हुए कहा कि इस पार्क को आधुनिक रूप दिया जाएगा जिसमें बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। पार्क में सुंदर पौधे रोपित किए जाएंगे।

बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे तथा 5 से 10 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे। इस अवसर पर इंचार्ज सुनील कुमार कोटि द्वारा पार्षद विकास सोनी को सम्मानित भी किया गया।  इस मौके पर संजीव अरोड़ा ,पप्पा प्रधान सोनू पहलवान ,पंकज महाजन ,कर्ण भंडारी ,गौरव भल्ला ,रोहित टांक ,मंजीत सिंह बॉबी ,अमित ,विनोद,इंदरबीर मनु ,लाली गबरू ,मुनीश अरोड़ा  अधि उनके साथ थे।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *