समरस्ता की ओर देश ने बढ़ाए हैं कदम – सांपला

होशियारपुर : भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी धर्म निरपेक्ष शवि हैऔर यह शवि ही भारत की सबसे बड़ी ताकत भी है।
उपरोक्त शब्द केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने मेहनती लोगों के संग रक्षा बन्धन का त्यौहार मनाते हुए कहे। विजय संापला ने कहा कि त्यौहार तभी दिल से मनाया जाता है जब आस पास का माहौल खुशनुमा हो। उन्होने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी केन्द्र सरकार ने मेहनती लोगों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं देकर इन्हे जीवनयापन में मदद की है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीप पंचनंगला ने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने सदैव मेहनती लोगों की भावनाओं को समझा है और उन्हे पेश आने वाली समस्याओं से वह भलिभांति अवगत है। इसलिए विजय सांपला का हमेशा प्रयास रहा है कि उनके इलाके के मेहनती लोगों को कोई समस्या न आए। इस मौके पर विशाल, गणेश, बाबू राम, शाम बिहारी, रिंकू,कांशी राम, राजू व सनी भी उपस्थित थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *