पार्षद विकास सोनी ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही कनक वितरित की

अमृतसर : युवा नेता व पार्षद विकास सोनी ने विधान सभा हल्का केंद्रयी में पड़ती वार्ड नो 71 के गांव फताहपुर में पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही कनक वितरित की और लोगो को आ रही मुश्किलों बी जानी।  इस अवसर पर जिला खुराक अधिकारी भी उनके साथ थे।  पार्षद सोनी ने बोलते हुए कहा की कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी जी की दिशा निर्देशों के अनुसार हर जरूरतमंद परिवार को उसका बनता हक़ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गरीबों को बनता हक देने के लिए नीले कार्ड के साथ आधार कार्ड जोड़ दिया गया है आधार कार्ड लिंक होने से लोगों को कनक लेने में कोई परेशानी नहीं आएगी और हर परिवार को पारदर्शी तरीके से कनक मिलेगी।  इस अवसर पर परमजीत सिंह चोपड़ा ,शिव राज खन्ना ,फौजी करतार सिंह ,नंबदार मोहिंदर सिंह ,रमन विर्क ,कवंलजीत सिंह ,जस्सा प्रधान ,धन्ना प्रधान ,जसबीर सिंह सोनू ,  कुलदीप सिंह अधि उनके साथ थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *