भोजन बनाने वाले के मन के भाव भी महत्वपूर्ण-डा सुरेंद्र कल्याण

जालंधर : निर्देशक आयुर्वेद विभाग पंजाब डा राकेश शर्मा के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेदिक व युनानी अफसर जालंधर डा सुरेंद्र कल्याण की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय पोषण सप्ताह सेमिनार का आयोजन कर के मनाया गया।सेमिनार के संयोजक डा चेतन महता ने सभी का स्वागत किया।इसके बाद नवजात शिशुओं के प्रथम 1000 दिनों के पोषण विषय पर डा हरप्रीत कौर एम.डी,डा नेहा बजाज आयुर्वेद मैडिकल अफसर व डा चेतन महता ने अपने विचार रखे।

मंच का संचालन डा प्रियंका भंडारी ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं के साथ साथ  राकेश कुमार सीनियर सहायक को दफ्तर में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डा अविनाश, डा सुमन, डा नीटा, डा अनीता, डा सुनील,डा किरण, डा रुपाली,डा सुमनप्रीत,डा अमित सिद्धु,डा हेमंत, डा योगेश, डा ईशा,डा नेहा, श्री विक्रम, श्री कस्तूरी व राजेश कुमार उपस्थित थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *