Breaking News

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने पी.ए.पी. स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की रूपरेखा बदलने घोषणा की

69 वीं आल इंडिया पुलिस हाकी टूर्नामैंट का उदघाटन

             जालन्धर : युवक और खेल मामलों में मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज घोषणा की है कि पी.ए.पी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स  की पूर्णरूप से रूपरेखा बदली जायेगी और इस क्षेत्र के उभरते खिलाडियों को अति-आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएंगी। आज यहां 69 वें आल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनशीप का उद्घाटन करने के उपरांत सभा को संबोधन करते हुए श्री सोढी ने कहा कि जल्दी ही पी.ए.पी.क6पलैकस में एक अल्टरा माडर्न सिंथैटिक ट्रैक स्थापित किया जायेगा इस प्रकार उन्होने जूडो, रैसलिंग और वूशो के लिए मैट लगाने की भी घोषणा की गई। राणा गुरमीत सिंह सोढी ने पी.ए.पी. कॉम्प्लेक्स  में खिलाडियों को मानक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए फिज्यूथेरैपी सैंटर भी स्थापित करने की घोषणा की गई ।

उन्होने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्य  मंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में खेल गतिविधियों को बडी स्वीकृति दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि खिलाडियों को बढिया प्रशिक्षण और हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने की ओर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य में खेल गतिविधियों को ओर सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।  सैंकडे खिलाडियों और खेल प्रेमियों से रू-ब-रू होते हुए उन्होने बताया कि वह खुद एक अंतरराष्ट्रीय खिलाडी रहे हैं और जब भी वह इस तरह की खेल गतिविधियों में शामिल होते हैं तो वह अपने घर जैसा महसूस करते हैं। पंजाब पुलिस द्वारा अनेको खिलाडी पैदा करने की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि पुलिस की तरफ से खेल क्षेत्र में एक अमिट छाप छोडी गई है। उन्होने हॉकी को देश की सब से पुरानी और शानदार खेल बताते कहा कि पंजाब खास कर जालन्धर के खिलाडी इस खेल का अहम हिस्सा रहे हैं।

इस अवसर पर हॉकी के मुकाबलों की शुरुआत करते हुए उन्होने आशा जताई कि यह खेल सभी खिलाडियों के लिए एक खास अनुभव सिद्ध होंगी। इस से पहले मुख्य  अतिथि का स्वागत करते हुए डायरै1टर जनरल ऑफ पुलिस श्री सुरेश अरोडा ने कहा कि वह एक प्रतिष्ठित खिलाडी और खेल प्रेमी हैं। उन्होने कहा कि पंजाब के लिए यह बहुत गर्व वाली बात है कि इन खेलों में 27  हॉकी टीमों के 645 खिलाडी भाग ले रहे हैं। श्री अरोडा ने कहा कि पी.ए.पी. देश के लिए खेल के प्रकाश रूप के तौर पर काम कर रही है जिस ने कई नामी खिलाडियों जिन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुना अवार्ड और ध्यान चंद पर पदमश्री अवार्ड प्राप्त किये हैं पैदा किये हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू, अतिरिक्त  डी.जी.पी. पीएपी श्री कुलदीप सिंह की तरफ से आये गणमान्य व्य1ितयों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर आई.जी.पीज श्री जसकरण सिंह, और टी.पी.सिंह, आई.जी.पी. जालंधर जन्म नौनिहाल सिंह, पुलिस कमिशनर पी.के.सिन्हा, डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा, डी.आई.जी.एस.के.कालिया, कमांडैंट राजिन्दर सिंह, सन्दीप कुमार शर्मा, एच.पी.एश गाल और रघबीर सिंह के अतिरिक्त  अन्य भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सेवा निवृत डी.जी.पी. श्री एम.एस.भुल्लर विशेष तौर पर शामिल हुए।

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *