लारवा विरोधी टीम ने 17 स्थानों पर डेंगू के लार्वे की पहचान

जालन्धर : तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन पानी से पैदा होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जालंधर की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही करते हुए शहर की 17 अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के लार्वे की पहचान की गई।

राज कुमार, सुखजिन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह, संजीव कुमार और अन्यों के नेतृत्व वाली 4  टीमों द्वारा अमर नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, गोबिंद नगर और स्पोर्टस कॉलेज जालंधर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा 1063  लोगों को कवर करके 239  घरों का दौरा किया गया और 71  कूलरों 83 कन्नटेनरों और 08  ना-प्रयोग योग्य टायरों की जांच की गई। इस अवसर पर टीमों द्वारा 231  कमरों में सपरेय भी किया गया।

इस अवसर पर टीम सदस्यों की तरफ से शहर निवासियों से बातचीत करते हुए उनको कूलरों और कन्नटेनरों में काफी समय से जमा पानी को तुरंत बहाने के लिए कहा गया क्योंकि  इस पानी में डेंगू का लारवा पनपता है जिससे डेंगू,मलेरिया आदि जैसी बीमारियाँ पैदा होती हैं। इस अवसर पर टीम सदस्यों की तरफ से जिले के लोगों के कल्याण के लिए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत की जा रही अलग-अलग गतिविधियों के बारे में भी बताया गया।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *