राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा शहीद ऐ आजम भगत सिंह के 111वें जन्म दिवस पर समारोह का आयोजित

शहीद ऐ आजम भगत सिंह के 111वें जन्म दिवस पर राष्ट्रीय विकास पार्टी की तरह से शहीद भगत सिंह चौक में जिला अध्यक्ष नरिंदर सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एस.एस.पी. श्री जे. एलाचेलियन मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुये। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा और दीपक सभरवाल भी विशेष रूप से उपस्थित हुये। एस.एस.पी. श्री जे. एलाचेलियन ने शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू व शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ा कर शााहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने केे कहाकि हम सब का यह फर्ज बनता है कि हम देश पर कुर्वान होने वाले शहीदों को हमेशा याद रखें। नोजवानो को शहीद भगत सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उनका जीवन और उनके देश प्रति किये गए कार्य हमे देश सेवा के लिए उत्साहित करते है। यदि हम उनके बताये मार्ग पर चलते है तो मुझे विश्वास है कि समाज में नशा और भ्रष्टाचार जैसी बुराईयां  टिक नहीं सकती। आज हमें जो आजादी प्राप्त है वह मात्र इन शहीदों की बदौलत है शहीद देश की अमूल्य धरोहर है जिनकी यादेँ हमेशा हमारे दिलों में ताजी रहेंगीं।

                इस अवसर पर राष्ट्रीय विकास पार्टी जिला महासचिव अशोक मेहरा, मंडल अध्यक्ष डॉ सुखदेव सिंह शेरगिल, महासचिव सुखबीर सिंह मल्होत्रा, जसवीर सिंह सैनी, सैनी जागृति मंच के संस्थापक संदीप सैनी, महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, पंडित जनक राज, रामदेव यादव, भाजपा नेत्री सुरेंद्र पाल कौर सैनी, गुरमिंदर कौर, विवेक सैनी गोल्डी, पंकज कालिया, राज कुमार राजू, मनजिंदर सियान, निर्मल सिंह बाबा, प्रदीप शांडियाल, राजेश वर्मा, राहुल बग्गा ने भी पुष्प भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

एसआईआर 2026: चयनकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों ने प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां राजनीतिक पार्टियों को सौंपीं

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *