अंडर -14 के अंतर्गत लडके और लड़कियों के हुए अलग-अलग खेल मुकाबले

जलंधर : पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूर अन्देशी सोच से पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को स्वच्छ वातावरण और अच्छी सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किये गए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत अलग-अलग गतिविधियों के द्वारा हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण और मिलावट रहित खाद्या पदार्थों के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिससे राज्य को देश का सब से तंदुरुस्त राज्य बनाया जा सके।

इस कड़ी के अंतर्गत खेल विभाग जालंधर की तरफ से जिले में अंडर -14  वर्ग के लडक़े और लड़कियों के अनेकों खेल मुकाबले करवाकर उनको अच्छी स्वास्थ्य पर खेल की तरफ उत्साहित करने के लिए शुरू किये गए खेल मुकाबलों के दूसरे दिन सेवा मुक्त डिप्टी डायरेक्टर  खेल श्री सुरजीत सिंह की तरफ से अध्यक्षता की गई और विजेताओं को इनाम को वितरित किये गए। इस अवसर पर उन्होने खिलाडियों को संबोधन करते हुए कहा कि खिलाडियों को पूरी खेल भावना के साथ खेलते हुए अपने माता पिता और राज्य और देश का नाम रौशन करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से आगे बढऩा चाहिए। उन्होने कहा कि इन नौजवान उभरते खिलाडियों को पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किये गए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति में अहम योगदान डालते हुए अपने आस-पास के लोगों को सही जीवन शैली को अपनाने और नशों का त्याग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत करवाए गए अंडर-14 के जिमनास्टिक के अलग-अलग मुकाबलों जिस में फ्लोर एक्सरसाइज में तकशित ने पहला, शमीर ने दूसरा और बीराम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह पोमल हार्स में शमीर ने पहला, गुरचरन सिंह ने दूसरा और रुपम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रोमन रिंग्स में शमीर ने पहला, बीराम ने दूसरा और मनवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह वाल्ट टेबल में समीर ने पहला, बीराम ने दूसरा और तनिश वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पैरलल बार में तकशित ने पहला, समीर ने दूसरा और पुलिस पर्यांशू ने तीसरा स्थान हासिल किया।  इसी तरह 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में मनप्रीत ने पहला, अमन ने दूसरा और संजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह 30 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में मनप्रीत सिंह ने पहला, पवन ने दूसरा और हितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस के अतिरिक्त 32 से 34  किलो भार वर्ग में भुवनेश्वर ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और हनी ने तीसरा और 34 से 36  किलो भार वर्ग में जतीन ने पहला, कर्ण ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस तरह 36 से 38 किलोभार वर्ग में बिकी ने पहला, दीपक ने दूसरा और नीरज ने तीसरा और 38 से 40  किलो भार वर्ग में सन्दीप ने पहला और 40 से 42 किलो भार वर्ग में विजै कुमार ने पहला और नरिन्दर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस के अतिरिक्त 42 से 44 किलो भार वर्ग में अतुल ने पहला, मुकैश ने दूसरा और दक्ष ने तीसरा और 44 से 46 किलो भार वर्ग में रोहित ने पहला, अंश ने दूसरा और 46 से 48 किलो भार वर्ग में बबलू ने पहला और अभिजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस के अतिरिक्त 48 से 50 किलो भार वर्ग में स्रियांस ने पहला और अभिलशेक ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह अंडर -14 लडक़े और लड़कियों के हुए कुश्ती मुकाबलों में 35 किलो भार वर्ग लडके में रोहित ने पहला, दानिश ने दूसरा, रजिन्दर और प्रभजोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस के इलावा 38 किलोभार वर्ग में कर्ण ने पहला, विशाल ने दूसरा और जोबनदीप और अंमृतपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस के इलावा 41 किलो भार वर्ग में सूरज ने पहला, बिल्लू ने दूसरा, गुरदीप और शमशेर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 44 किलोभार वर्ग लडक़े में सागर ने पहला, सुखराज ने दूसरा और रवि और सुमित ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह लड़कियों के हुए कुश्ती मुकाबलों में 46  किलो भार वर्ग में सिमरन ने पहला और मनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस के इलावा 50 किलो भार वर्ग में मीनू कुमारी ने पहला, सुहानी ने दूसरा और 54 किलो भार वर्ग में आइशा ने पहला और तनेजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस के इलावा 58 किलो भार वर्ग में ॠतिका ने पहला, दिलजीत कौर ने दूसरा और 62 किलो भार वर्ग में इशीता ने पहला हासिल किया। इस तरह लड़कियों की टीम में जगजीत अकैडमी वरयाना ने पहला, सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल मकसूदों ने दूसरा और शिवपुरी अखाड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Check Also

खतराय कलां स्कूल में मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 2 मई 2024–डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी घनशाम थोरी के कुशल नेतृत्व और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *