जिला भाजयुमो 26 को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए हैदराबाद के लिए होंगे रवाना : गौतम अरोड़ा 

अमृतसर : भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 27-28 अक्तूबर को तेंलन्गाना के हैदराबाद मे होने जा रहा है। इसी सिलसिले मे जिला भाजयुमो की बैठक भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजयुमो अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षा मे हुई। बैठक मे कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मांग देते हुए गौतम अरोड़ा ने बताया भाजयुमो अमृतसर के मंडल स्तर के पदाधिकारी राष्ट्रीय अधिवेशन मे शामिल होने के लिये जायेंगे। ऱाष्ट्रिय भाजयुमो अध्यक्षा पूनम महाजन के नेतृत्व मे देश भर के सभी राज्य, जिले व मंडल स्तर के कार्यकर्ता इस अधिवेशन मे हिसा लेने के लिए हैदराबाद पहुंचेगे। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई वरिष्ठ भाजपा राष्ट्रीय नेताओ का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

गौतम ने बताया कि अमृतसर जिले से भाजयुमो के कार्यकर्ता 26 अक्तूबर को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। बैठक मे विशेष रूप मे आये प्रदेश भाजयुमो महामंत्री सलिल कपूर को प्रभारी के रूप मे पहली बैठक मे शामिल होने पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। गौतम ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए हैदराबाद जाने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को दौ दिनो मे सूचि मे नाम दर्ज करवाने के लिए कहा। इस अवसर पर अंकुश मेहरा, मोनु महाजन, गौरव गिल, ससंगय महाजन, सुमित सेठ,  भाग्य सहगल,अाषिश मेहता, मनिकरण डाला, गोरू भाटिया,राजपूत, विशाल मेहता, सतविन्द्र सिंह अमन, चींटू मेहरा, विपुल तालवार, सोनू , अतुल मैसी,  राघव खन्ना अादि कार्यकर्ता मौजूद थेै।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *